करनाल: SYL नहर में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, एक पांव गायब...शरीर पर चोट के भी निशान

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2026 09:38 AM

mutilated body of a woman found in syl canal

एस.वाई.एल. नहर से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का क्षत-विक्षत शव जब बाहर निकाला तो हत्या की आशंका जताई गई। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।

करनाल : एस.वाई.एल. नहर से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का क्षत-विक्षत शव जब बाहर निकाला तो हत्या की आशंका जताई गई। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सहित गोतोखोरों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। शरीर पर चाकू से करीब 12 वार लगे होने की आशंका जताई जा रही है और एक पांव भी शरीर के साथ नहीं है। 

गोताखोरों के अनुसार भाखड़ा नहर नगल डैम पंजाब से आ रही है और महिला का पहनावा पंजाबी सिख जैसा लग रहा है तथा दोनों हाथों में कड़े भी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मैडीकल कॉलेज की मोर्चरी हाऊस में भिजवा दिया। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस अब आस-पास के थानों से लापता मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!