Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Apr, 2026 08:11 PM

फरीदाबाद में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां YMCA यूनिवर्सिटी के बीएससी कक्षा के अंतिम वर्ष के छात्र ने ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित जेसी बोस YMCA यूनिवर्सिटी के बीएससी कक्षा के अंतिम वर्ष का छात्र ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए हार गया। इसके चलते उसने अपने ही घर के बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बाद में इसका खुलासा मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट से हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आदित्य ठाकुर निवासी जल विहार वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 77 के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक छात्र आदित्य जेसी बोस YMCA यूनिवर्सिटी में बीएससी का अंतिम वर्ष का छात्र था जो ऑनलाइन जुए में हारे हुए रुपए जीतने की लालच में बार-बार हार रहा था और लाखों रुपए हार चुका था।
बार-बार हारने के कारण मानसिक परेशानी के चलते उसने आज अपने ही घर के बाथरूम में अपने आर्मी से रिटायर्ड ताऊ सतीश की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के समय मृतक छात्र की मां और उसका छोटा भाई मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद वह बाथरूम में पहुंचे और आनन-फानन में उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने हर पहलु से जांच शुरु कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)