Edited By Manisha rana, Updated: 21 May, 2026 01:56 PM

फरीदाबाद जिले के सरकारी अस्पताल की पार्किंग में टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी होने के मामले में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के सरकारी अस्पताल की पार्किंग में टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी होने के मामले में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी जीडीए (GDA) सुखवीर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
बता दें कि सुखवीर फरीदाबाद के FRU-2 सेक्टर-3 में तैनात था। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स राखी को भी सस्पेंड किया था। विभागीय जांच में प्राथमिक तौर पर अस्पताल स्टाफ की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।
कुछ दिन पहले फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल की पार्किंग में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी टॉर्च की रोशनी में करवाई गई थी। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। विपक्ष ने भी सरकार और स्वास्थ्य विभाग को घेरा था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)