Breaking: हिसार की मशहूर यूट्यूबर गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 May, 2025 03:43 PM

famous youtuber from hisar arrested accused of spying for pakistan

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली युवती को हिसार से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ज्योति उन 6 भारतीय नागरिकों में शामिल है, जिन्हें पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव्स को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में पकड़ा गया है।

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली युवती को हिसार से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा उन 6 भारतीय नागरिकों में शामिल है, जिन्हें पाकिस्तानी खुफिया जानकारी देने के मामले में पकड़ा गया है। ज्योति 4 बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है, जिस वजह से वह भारत की सुरक्षा एजेंसियों की नजर में थी। पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ ​​दानिश के द्वारा ज्योति मल्होत्रा डिनर पर बुलाया गया था, इस दौरान ज्योति मल्होत्रा ने उसके साथ वीडियो भी बनाया गया। एहसान उर रहीम उर्फ ​​दानिश यह वही शख़्स है, जो भारत में बैठकर हिंदुस्तान के ख़िलाफ़ साजिश रच रहा था।

आरोपी ज्योति मल्होत्रा ‘ट्रैवल विद जो’ नामक यूट्यूब चैनल चलाती है और पाकिस्तान यात्रा के दौरान ही ज्योति पाक की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में आई। ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान की 2023 में की थी। ज्योति कमीशन के जरिए वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी। ज्योति समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ज्योति मल्होत्रा हिसार के घोड़ा फार्म रोड की रहने वाली हैं। पहले वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती थी। फिर कोविड के दौरान उसे नौकरी चली गई इसके बाद वह ब्लौगिंग करने लगी। 

देखें अलग-अलग यात्रा की फोटोज..

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!