जाली पासपोर्ट का काम जोरों पर, तीसरा मामला आया सामने

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2021 09:03 AM

fake passport work full swing a third case came to light

हरियाणा में पिहोवा शहर केवल मात्र ऐसा शहर है, जहां से सबसे ज्यादा लोग विदेशों में सेटल है। इसी बात का फायदा उठाकर अब आपराधिक किस्म के लोग पासपोर्ट बनवाने वाले एजैंटों को मोटी रकम देकर...

पिहोवा : हरियाणा में पिहोवा शहर केवल मात्र ऐसा शहर है, जहां से सबसे ज्यादा लोग विदेशों में सेटल है। इसी बात का फायदा उठाकर अब आपराधिक किस्म के लोग पासपोर्ट बनवाने वाले एजैंटों को मोटी रकम देकर अपना जाली पासपोर्ट बनवाकर पुलिस की आंखों में दोखा देकर विदेशों में फरार हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में ही पिहोवा शहर में जाली पासपोर्ट बनवाने वाले 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। अब तीसरा मामला भी सामने आया है। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर बाजपुर उत्तराखंड की शिकायत पर आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ के.डी. निवासी गांव मुडिय़ामनी बाजपुर उत्तराखंड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र को दी अपानी शिकायत में पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर बाजपुर ने कहा कि आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ के.डी. के खिलाफ वर्ष 2020 में भा.द.स.की धारा  115,120बी, 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज है। 

जांच अधिकारी उ. नि. बसन्त कुमार द्वारा जब मामले की बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि आरोपी का पिहोवा स्थित मैन चौक के समीप स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक  में खाता है। जब उन्होंने इस संबंध में एच.डी.एफ.सी. बैंक की शाखा बाजपुर से उक्त खाते की स्टेटमैंट प्राप्त की गई तो पता चला कि उक्त खाता पिहोवा ब्रांच में तरनप्रीत सिंह निवासी वार्ड नं 1 गौचरन पिहोवा कुरुक्षेत्र हरियाणा का पाया गया। जांच अधिकारी मामले की जांच के लिए 9 जुलाई 2020 को पिहोवा एच.डी.एफ.सी. बैंक से उक्त खाते की जानकारी प्राप्त की गई तो शाखा प्रबंधन दीपक कुमार द्वारा उक्त खाते की के.वाई.सी. दी गई। जिसमे पैन कार्ड , आधार कार्ड आदि अभिलेख तरनप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिह निवासी उपरोक्त के नाम से जारी किए गए है। 

शाखा प्रबन्धक व अन्य कर्मचारियों द्वारा कुलदीप सिंह उर्फ के.डी. की फोटो व तरनप्रीत सिंह की फोटो मिलान किया तो यह बात सामने आई कि कुलदीप सिंह उर्फ के.डी. व तरनप्रीत सिंह दोनों एक ही व्यक्ति हैं। कुलदीप सिंह ने ही अपना नाम बदल कर व जाली दस्तावेजों के जरिए ही बैंक में अपना खाता खुलवाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी हाल ही में हमारे बैंक में लिमिट बढ़ाने आया था। जिसके पास इसी नाम से पासपोर्ट भी है जो कुछ समय पूर्व विदेश भी गया था। जांच अधिकारी अनुसार चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय जाकर जब जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला की तरनप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह नाम से जारी पासपोर्ट  13 नवम्बर 2019 को जारी हुआ है। पासपोर्ट बुक मे कुलदीप सिंह उर्फ के.डी.की फोटो व दस्तावेज लगे हुए है जबकि उसका नाम तरनप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गोचरान वार्ड नं 1 पिहोवा कुरुक्षेत्र हरियाणा इंडिया दर्शाया गया है। जो फर्जी दस्तावेजों से बनाया गया है।

इतना ही नहीं आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ के.डी. द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर  बैंक में खाता भी खुलवाया गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी कुलदीप सिंह द्वारा जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने वाले कर्मचारियों का पता लगा उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस बारे में जब एच.डी.एफ़.सी. बैंक के मैनेजर दीपक कुमार से फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र के आदेश पर शहरी पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ के.डी. की शिकायत पर भा.द.स.की धारा 420,467,468,471 व पासपोर्ट अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहना है शहरी थानाध्यक्ष का
इस बारे बात करने पर थानाध्यक्ष जगदीश टामक ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह ने जो पता अपने पासपोर्ट व बैंक खाते में दर्शाया गया है। वहां पर इस नाम का कोई व्यक्ति नही रहता। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जो भी व्यक्ति इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!