भाभी के मर्डर में ननद भी थी शामिल ! तन्नू हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी... साजिशकर्ता ननद भी अरेस्ट

Edited By Isha, Updated: 29 Jun, 2025 12:02 PM

third arrest in tannu murder case

रोशन नगर के तन्नू हत्याकांड में साजिशकर्ता ननद काजल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इसमें ससुर, सास और ननद शामिल हैं, जबकि पति अभी फरार है।

फरीदाबाद: रोशन नगर के तन्नू हत्याकांड में साजिशकर्ता ननद काजल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी तक तीन गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इसमें ससुर, सास और ननद शामिल हैं, जबकि पति अभी फरार है। इस मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। रोशन नगर निवासी पति अरुण सिंह ने पत्नी तन्नू राजपूत के 24 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना पुलिस चौकी नवीन नगर में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। 

मायके वालों की शक पर पुलिस ने 20 जून को तन्नू की लाश को घर के सामने एक गड्ढे से बरामद किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या कर ससुराल वालों ने उसे गड्ढे में दफन कर दिया था। हत्या करने से पहले ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म भी किया था। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि घटना के दिन ननद ने तन्नू की लाश को गड्ढे में दबवाने में पिता व भाई की सहायता की थी।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!