कुरुक्षेत्र में Fake Doctor को 12 साल की कैद, गर्भवती महिला के साथ की थी गलत हरकत

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Dec, 2025 09:18 AM

fake doctor in kurukshetra gets 12 years imprisonment

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ गलत हरकत करने वाले कथित फर्जी डॉक्टर को कोर्ट ने 12 साल कड़े कारावास की सजा सुनाई है।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ गलत हरकत करने वाले कथित फर्जी डॉक्टर को कोर्ट ने 12 साल कड़े कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी रामपाल पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है, जबकि पीड़िता को 25 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के तौर पर देने के आदेश दिए हैं।  

मामला थाना लाडवा क्षेत्र का है, जहां रहने वाली छह महीने की गर्भवती महिला सरकारी अस्पताल से अपना नियमित चेकअप करवाती थी। 15 जून 2023 को वह घर पर अकेली थी, तभी एक व्यक्ति उसके घर आया, जिसने खुद को डॉक्टर बताया और कहा कि वह घर पर आकर जांच करेगा। महिला के भरोसा करने पर आरोपी ने कमरे के अंदर ले जाकर कथित रूप से उसके साथ छेड़छाड़ व गलत हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।  

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन जमानत मिलने पर वह 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गया, जिसके बाद उसे दोबारा दबोचा गया। लंबी सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सभी साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रामपाल को दोषी करार देते हुए 12 साल कैद और कुल 1.65 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। यह फैसला महज अढ़ाई वर्षों में आया जिसकी सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में हुई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!