हिसार में तेजी से बढ़ रहा एक्सटॉर्शन...3 दिन में 3 से मांगी फिरौती, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में नाकाम

Edited By Saurabh Pal, Updated: 27 Jun, 2024 04:36 PM

extortion business is growing rapidly in hisar

सूबे में खाकी खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बेखौफ बदमाशों द्वारा आम लोगों से लेकर व्यापारियों को लगातार फोन कर फिरौती की डिमांड की जा रही है। इतना ही नहीं डिमांड पूरी न करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं...

हिसारः सूबे में खाकी खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बेखौफ बदमाशों द्वारा आम लोगों से लेकर व्यापारियों को लगातार फोन कर फिरौती की डिमांड की जा रही है। इतना ही नहीं डिमांड पूरी न करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। बीते 3 दिन में 3 लोगों के पास फिरौती के लिए कॉल आ चुकी है।  हैरानी की बात यह है कि 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा पाई है।

इस दौरान हिसार ऑटो मार्केट के व्यापारी गोयल तिरपाल हाउस के मालिक मनीष गोयल उर्फ मोनी को बुधवार रात फिरौती के लिए कॉल आई है। उनसे बदमाशों ने 2 करोड़ रुपए की मांग की है। धमकी देने वाले ने अपना नाम काला खैरमपुरिया बताया। व्यापारी को वॉट्सऐप कॉल के जरिए यह धमकी मिली। वहीं हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है, जिसमें हिसार के एसपी मोहित हांडा का ट्रासफर कर दिया है। हिसार का नया एसपी दीपक सहारण को बनाया गया है। 

बता दें कि फिरौती की पहली घटना हिसार के ऑटो मार्केट महिंद्रा शोरूम संचालक इनेलो नेता राम भगत गुप्ता से हुई थी। उनसे 5 करोड़ की डिमांड की गई। उनके शोरूप पर सरेआम गोलियां चलकार बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद भीम ऑटोमोबाइल संचाकल से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हुई है, लेकिन जिनको धमकी मिल रहीं हैं, उन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। वहीं ऐसे भी कुछ लोग हैं जो डर की वजह से पुलिस के सामने नहीं आ रहे हैं। इसलिए उन्होंने व्यापार मंडल के प्रधान को बताकर अपने लिए पुलिस सुरक्षा का इंतजाम कर लिया है। साथ ही पुलिस ने व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग दास गर्ग की सुरक्षा भी बढ़ा दी है

महिंद्रा शोरूम पर सरेआम गोलियां चलने के बाद इनेलो नेता राम भगत गुप्ता और उनके बेटा संजय गुप्ता ने शोरूम पर आना बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों घर पर ही रहते हैं और परिवार के सदस्य भी घर बाहर नहीं निकलते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!