Edited By Krishan Rana, Updated: 19 May, 2026 05:54 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के भाई स्वर्गीय राकेश खुल्लर के
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के भाई स्वर्गीय राकेश खुल्लर के अंतिम संस्कार में पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान विज ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया तथा दुःख की इस घड़ी में हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।
विज ने कहा कि किसी अपने का इस संसार से चले जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। परिवार का एक सदस्य केवल रिश्तों से नहीं, बल्कि भावनाओं, यादों और जीवन के अनगिनत अनुभवों से जुड़ा होता है। ऐसे में उसका अचानक बिछड़ जाना पूरे परिवार को गहरे दुःख और पीड़ा में डाल देता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राकेश खुल्लर का निधन परिवार और शुभचिंतकों के लिए अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उन्हें शांति प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
विज ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज, प्रदेश और उनके शुभचिंतक परिवार के साथ खड़े हैं तथा सभी की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ जुड़ी हुई हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)