निहायत ही शर्मनाक घटना: 3 किशोरों ने 11 वर्षीय नाबालिग के साथ किया कुकर्म

Edited By Shivam, Updated: 19 Oct, 2020 10:43 PM

embarrassing incident 3 teenagers misbehave with 11 year old minor

पानीपत के समालखा ब्लॉक से निहायत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां तीन किशोरों ने एक 11 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म किया। कुकर्म तो किया ही साथ ही वीडियो भी बनाई गई और उसे वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। नाबालिक की मां ने पुलिस को शिकायत देकर...

पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत के समालखा ब्लॉक से निहायत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां तीन किशोरों ने एक 11 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म किया। कुकर्म तो किया ही साथ ही वीडियो भी बनाई गई और उसे वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। नाबालिक की मां ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पीड़ित नाबालिग के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई का निधन हो चुका है और भाभी मजदूरी करती है। भतीजा दोपहर के समय घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो किशोर बिल्ली का बच्चा दिखाने की बात कहकर उसे पास वाले प्लॉट में ले गए। जहां पर उन्होंने उसके कपड़े उतार कर वीडियो बनाई और वायरल करने की धमकी देकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने तीसरे साथी को बुलाया, उसने भी कुकर्म किया और नाबालिक के विरोध करने पर उसे धमकाया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ अंकित कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर को उन्हें शिकायत मिली थी कि तीन किशोरों ने नाबालिग के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग के बयान पर उन्होंने केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं नाबालिग का मेडिकल और काउंसलिंग की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!