सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की पहिये के नीचे कुचलने से हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 25 Oct, 2019 09:31 AM

elder crossing the road died crushing wheel accused arrested

थाना महेशनगर में दर्ज सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटियाला के शांति नगरवासी आरोपी रिकवरी वैन चालक जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट.....

अम्बाला छावनी (जतिन) : थाना महेशनगर में दर्ज सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटियाला के शांति नगरवासी आरोपी रिकवरी वैन चालक जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया।

इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता बब्याल रोड किस्मत नगर निवासी दिनेश ने 18 अक्तूबर को थाना महेशनगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी अज्ञात रिकवरी वैन चालक ने लापरवाही व तेज गति से रिकवरी वैन चलाते हुए 18 अक्तूबर को सोमरा चौक के नजदीक अम्बाला-जगाधरी रोड पर 80 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया था जिस कारण बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिकवरी वैन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटियाला के शांति नगरवासी आरोपी रिकवरी वैन चालक जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!