जुलाना रैली में दुष्यंत चौटाला ने खोले राज, बोले- गठबंधन नहीं करते तो विधायक भाग जाते...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Dec, 2025 05:54 PM

dushyant chautala reveals secrets at the julana rally

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने शनिवार को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर जींद के जुलाना में बड़ी रैली आयोजित की। करीब 10 एकड़ में बनाए गए पंडाल, मंच और विस्तृत पार्किंग व्यवस्था के साथ पार्टी ने इस कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दिया।

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : जननायक जनता पार्टी (JJP) ने शनिवार को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर जींद के जुलाना में बड़ी रैली आयोजित की। करीब 10 एकड़ में बनाए गए पंडाल, मंच और विस्तृत पार्किंग व्यवस्था के साथ पार्टी ने इस कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दिया। रैली स्थल को नई थीम के साथ सजाया गया और कुर्सियों के रंग तक बदले गए।

पूर्व उप मुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने मंच पर पहुंचते ही समर्थकों का अभिवादन किया। अपने संबोधन में उन्होंने गठबंधन राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि 2019 के चुनाव बाद JJP ने बीजेपी से गठबंधन न किया होता तो उनके दल के सात विधायक पार्टी छोड़ देते। उन्होंने कहा कि गठबंधन इसलिए किया गया ताकि राजनीतिक रास्ते खुले रहें, भले ही परिणाम उम्मीदों के अनुसार न रहे हों।

PunjabKesari

दुष्यंत ने खुलासा किया कि सरकार गठन के समय कांग्रेस से भी बातचीत हुई थी, यहां तक कि तत्कालीन कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने फोन पर प्रस्ताव दिया था। लेकिन उनके अनुसार, कांग्रेस की "इच्छाशक्ति और स्पष्टता की कमी" के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। रैली में गायक राहुल फाजिलपुरिया उपस्थित रहे, लेकिन वरिष्ठ नेता रणजीत चौटाला निमंत्रण के बावजूद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

PunjabKesari

किसान आंदोलन का ज़िक्र करते हुए दुष्यंत बोले कि उस समय उनसे इस्तीफे की मांग की गई, लेकिन उनका इस्तीफा देने से सरकार नहीं गिरनी थी। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में जमीन पर काम करने वालों को संघर्ष करना पड़ता है, जबकि कमरे में बैठकर रणनीति बनाने वाले फैसले लेते हैं। अंत में दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाया कि 2024 के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में हस्तक्षेप करके उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को फायदा पहुंचाया।

PunjabKesari

रैली में अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। व्यापारियों को धमकी दी जा रही है। प्रदेश में सुरक्षा की किसी की गारंटी नही है। किसान मेहनत कर फसल पकाता है लेकिन बरसात के कारण फसल खराब हो जाती है। प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि मुआवजा मिलेगा लेकिन कुछ नही मिलता। अजय चौटाला ने कहा कि कुछ दिन पहले देश के प्रधानमंत्री प्रदेश में आते हैं लेकिन प्रदेश को 5 नए पैसे नही देकर जाते।

रैली में अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है। वोट चोरी किसने सिखाई। राई के विधायक की वोट चोरी की गई। कांग्रेस वाले वोट चोरी करते थे लेकिन भाजपा वाले तो डाका मारने लगे। यह तो वही बात हुई कि चोर चोर मौसेरे भाई। हुड्डा ने कांग्रेस को हरवाने का काम किया। भाजपा की बी टीम तो कांग्रेस है जो सरकार बनाने में भागीदार बनते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!