रिमांड के दौरान 2 आरोपियों ने महिलाओं से छीना-झपटी की 17 वारदातों को कबूला, 8 लाख रुपए बरामद
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 20 Mar, 2023 10:15 PM

पुलिस ने छीना झपटी और लूटपाट के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों की रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर सोने की बालियां व अन्य आभूषणों की छीना झपटी व लूटपाट की 17 वारदातों का बड़ा खुलासा होने का दावा किया है।
डबवाली(संदीप): पुलिस ने छीना झपटी और लूटपाट के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों की रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर सोने की बालियां व अन्य आभूषणों की छीना झपटी व लूटपाट की 17 वारदातों का बड़ा खुलासा होने का दावा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटनाओं में छीनी गई जेवरात की करीब 8 लाख रुपए की संपत्ति भी बरामद की गई है।
जानकारी देते हुए डबवाली के डीएसपी कुलदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि शहर डबवाली थाना की देसूजोधा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए छीना झपटी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों गुरप्रीत सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी दियोण, पंजाब और बलकरण सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी सिविया जिला बठिंडा, पंजाब को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को डबवाली अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। डबवाली डीएसपी बेनीवाल ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपियों से गहन पूछताछ की और पूछताछ के दौरान आरोपियों ने डबवाली, कालावाली तथा औंढा क्षेत्र में छीना झपटी व लूटपाट की 17 वारदातों को स्वीकार किया। डबवाली के डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद डबवाली की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

रेवाड़ी में नशा तस्करी का भंडाफोड़, लाखों के चूरा पोस्त के साथ GRP-RPF टीम ने 2 आरोपी दबोचे, जांच...

रोहतक के महम में शर्मनाक वारदात...कुत्ता दिखाने के बहाने महिला को फार्म हाउस ले गया आरोपी, फिर कमरे...

17 जुलाई होगा स्वर्णिम दिन, हरियाणा विकास के नए युग में करेगा प्रवेश : कृष्ण बेदी

'मुझसे गलती हो गई'...आरोपी ने कैमरे पर कबूला जुर्म, पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाला जुलूस

HBSE 10वीं अंग्रेजी परीक्षा: नकल के 2 मामले दर्ज, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर महिला पर्यवेक्षक...

मनाली से लौट रहे 5 दोस्तों का सफर बना आखिरी...गन्नौर में सड़क हादसे ने छीनी 2 की जिंदगी, गम में...

बैंक खाते से उड़ाए ₹50 करोड़! हरियाणा लेबर बोर्ड के 2 बड़े चेहरों को CBI ने दबोचा, 2 दिन की रिमांड...

बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की अफीम के साथ अमृतसर की महिला तस्कर और 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हरियाणा पुलिस का ESI 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा में तेंदुए ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा, 8 महीने का था Leopard...सामने आई मौत की चौंकाने वाली...