Haryana Weather: इस वजह से हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, सुबह और रात हो सकती है हल्की धुंध

Edited By Isha, Updated: 18 Nov, 2025 08:23 AM

due to western disturbance the weather will change in haryana from tonight

हरियाणा में आज रात से मौसम में बदलाव होगा। आज रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में एक्टिव होगा, जिसके कारण बादल छा सकते है। बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ सकती है।

चंडीगढ़: हरियाणा में आज रात से मौसम में बदलाव होगा। आज रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में एक्टिव होगा, जिसके कारण बादल छा सकते है। बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ सकती है। बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी किंतु दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल रही हैं इसके कारण तापमान विशेषकर रात का गिर रहा है।

दिन में अब भी कड़ाके की धूप खिल रही है। आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है मगर रात के तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में लगातार न्यूनतम तापमान घट रहा है।

प्रदेश में हिसार का तापमान सबसे कम 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में पारा 7.5, नारनौल में 8.0 डिग्री, सिरसा में 8 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा करनाल और सोनीपत में तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच गया है। राज्य में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

आईएमडी चंडीगढ़ के बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। सिरसा में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 29.4 दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं रोहतक में तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से 3.4 डिग्री तक कम है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। हालांकि, आने वाले दिनों में सुबह और देर रात के समय हल्की धुंध जा सकती है और शीत लहर चल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!