दवा की दुकान से नशे का कारोबार, प्रतिबंधित दवाइयों के साथ मैडिकल स्‍टोर संचालक गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jan, 2021 01:25 PM

drug business from drugstore medical store operator arrested with banned drugs

स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने दादरी गेट स्थित एक मैडिकल स्टोर पर छापा मारकर स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। पुलिस ने स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए...

भिवानी : स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने दादरी गेट स्थित एक मैडिकल स्टोर पर छापा मारकर स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। पुलिस ने स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर अदालत में पेश किया जहां से अदालती कार्रवाई के बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन चौक चौकी पुलिस ए.एस.आई. अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ दादरी गेट मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी से सूचना मिली कि दादरी गेट स्थित एक मैडिकल स्टोर संचालक सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाईयां बेच रहा है। अधिकारी व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की मैडिकल स्टोर से 535 प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। पुलिस ने आरोपी मैडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामगंजा मौहल्ला निवासी विजय के रुप में हुई। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!