ड्राइवर ने धमकी देकर किया मालकिन से रेप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Oct, 2022 08:05 PM

driver raped his owner wife in gurgaon

सेक्टर-51 थाना क्षेत्र में एक ड्राईवर द्वारा अपनी मालकिन को धमकी देकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ड्राईवर ने महिला को धमकी दी कि वह उसके पति को जान से मारने देगा। यह भय दिखाकर उसने महिला से करीब सात माह तक संबंध बनाए। महिला की शिकायत...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-51 थाना क्षेत्र में एक ड्राईवर द्वारा अपनी मालकिन को धमकी देकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ड्राईवर ने महिला को धमकी दी कि वह उसके पति को जान से मारने देगा। यह भय दिखाकर उसने महिला से करीब सात माह तक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। 

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


पुलिस को दी शिकायत में 52 वर्षीया महिला ने कहा सोहना के रानीका सिंगोला निवासी हरिंदर उनके घर पर काम करता था। वह उनके यहां वर्ष 2010 से ड्राईवर था वह घर के अन्य काम भी कर दिया करता था। महिला का आरोप है कि 10 दिसंबर 2019 को जब वह घर पर अकेली थी तो हरिंदर उसके कमरे में दाखिल हो गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो हरिंदर ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी हरिंदर ने भय दिखाकर उसके साथ करीब सात माह तक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!