Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 May, 2026 09:16 PM

शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दिल्ली के युवक ने होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दिल्ली के युवक ने होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
24 वर्षीय युवती के पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में स्थित एक पीजी में रहती है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती दिल्ली के रहने वाले युवक अमित कुमार वर्मा से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 19 जनवरी 2025 को आरोपी पीड़ित को को डीएलएफ फेज-2 स्थित होटल द प्रीमियर में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि वहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे छोड़ दिया।
काफी समय तक आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने और मानसिक प्रताड़ना मिलने के बाद, पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर गुरुवार को डीएलएफ फेज-दो थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फोन पर महिला से की अभद्रता
वहीं, सेक्टर-51 महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-54 में स्थित एक पॉश सोसाइटी में रहने वाली महिला ने बताया कि एक व्यक्ति प्राणी गांधी पिछले कुछ समय से उन्हें परेशान कर रहा है। आरोपी ने पीड़िता को फोन किया और उनके साथ बेहद गंदी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने न केवल गालियां दीं, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 78, 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।