डोभी डबल मर्डर केस : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, 2 दिन पहले हुआ था मर्डर

Edited By Isha, Updated: 27 Jul, 2019 10:44 AM

doubled double murder case the post mortum report revealed

डोभी गांव के डबल मर्डर केस में मृतक सुनीता व बेटे निखिल का शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों की मौत को 48 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका था।

हिसार: डोभी गांव के डबल मर्डर केस में मृतक सुनीता व बेटे निखिल का शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों की मौत को 48 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुनीता व निखिल की हत्या बुधवार को हो चुकी थी। दोनों मृतकों के शव डी-कंपोज होना भी शुरू हो चुके थे। ज्ञात रहे कि पुलिस को घटना की सूचना वीरवार दोपहर हो मिली थी, इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लिया था। अभी तक पुलिस यह मानकर जांच कर रही थी कि मां-बेटे का वीरवार को कत्ल किया गया है। पुलिस ने शनिवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव सुनीता के मायके पक्ष वालों को सौंप दिया। दोनों का पनिहार चक्क गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस को दी शिकायत केे अनुसार सुनीता के भाई अजय ने बताया था कि उसकी बहन की आखिरी बार बुधवार दोपहर को उसकी पत्नी के साथ बात हुई थी। उसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया था। वीरवार को सुनीता व निखिल का शव कमरे के अंदर बंद मिले थे। कमरे को बाहर से ताला लगाया हुआ था। पुलिस ने इस मामले में सुनीता के पति साहबराम, जेठ सतबीर व ननद-ननदोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी पति हत्या के बाद से फरार चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!