कुरुक्षेत्र में खून से लथपथ व्यक्ति का शव बरामद, 2 लोगों पर हत्या का केस दर्ज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Jul, 2025 06:35 PM

person body found in kurukshetra murder case registered against 2 people

कुरुक्षेत्र के शांति नगर गांव में खून से लथपथ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

कुरुक्षेत्र (कपिल): जिले के शांति नगर (कुरड़ी) गांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अजैब सिंह (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मेहनत-मजदूरी करता था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

रात में दो बार घर में घुसे आरोपी, दी थी जान से मारने की धमकी

मृतक की पत्नी रीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे गांव के दिलबाग सिंह और शराफत अली उनके घर में जबरन घुस आए थे। उन्होंने रीना देवी के बच्चों और भाई को धमकाया और विरोध करने पर गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। रीना देवी के मुताबिक, उस समय उनके पति घर पर नहीं थे। लेकिन रात करीब 12 बजे दोनों आरोपी फिर से घर आए और साफ तौर पर अजैब सिंह को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सुबह मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

सोमवार सुबह गांव की मस्जिद के पास लोगों ने जब खून से सना शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

थाना झांसा के एसएचओ गुलाब सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रीना देवी की शिकायत के आधार पर दिलबाग सिंह और शराफत अली के खिलाफ धारा 302 (हत्या) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!