फ्री में शराब नहीं दी तो ठेेके के कारिंदे को मारी गोली

Edited By Naveen Dalal, Updated: 03 Aug, 2019 12:38 PM

कलायत हलके के गांव कुराड़ स्थित शराब ठेके पर काम करने वाले कारिदें की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि ठेके पर काम करने वाले पवन कुमार शर्मा से दोपहर को कुछ...

कैथल (सुखविंद्र सैनी): कलायत हलके के गांव कुराड़ स्थित शराब ठेके पर काम करने वाले कारिदें की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि ठेके पर काम करने वाले पवन कुमार शर्मा से दोपहर को कुछ युवकों ने फ्री में 2 शराब की बोतल मांगी थी, जिसे पवन कुमार ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार रात्रि करीब 9.30 बजे कुछ युवक एक स्कार्पियो गाड़ी में आए और उन्होंने आते ही पवन कुमार की छाती में गोली मार दी और एक गोली पवन कुमार के पैर में मारी।

PunjabKesari, Police, crime, Drink, Alchohol

गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही कैथल सी.आईए व कलायत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घायल अवस्था में पवन कुमार को कैथल के सिग्रेस अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलायत एस.एच.ओ. सुरेश कुमार ने बताया कि हमने मृतक के भतीजे असन की शिकायत पर हैप्पी ऊर्फ कांशी व विक्की निवासी गांव अलेवा (जींद) व अन्य युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!