Dial-112: आज 1  घंटे के लिए बंद रहेगा डायल-112, जानिए क्या है कारण

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2025 10:57 AM

dial 112 will remain closed for 1 hour today

चंडीगढ़ पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 शुक्रवार, 10 अक्तूबर को एक घंटे के लिए बंद रहेगी। पुलिस के अनुसार, यह अस्थायी रोक सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे

डेस्क: चंडीगढ़ पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 शुक्रवार, 10 अक्तूबर को एक घंटे के लिए बंद रहेगी। पुलिस के अनुसार, यह अस्थायी रोक सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखरखाव और सिस्टम अपडेट कार्य के चलते रहेगी।

पुलिस ने कहा कि इस दौरान यदि किसी नागरिक को आपात स्थिति में सहायता की आवश्यकता हो, तो वे नीचे दिए गए वैकल्पिक नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं:

  • 0172-2749194
  • 0172-2744100
  • 0172-2760851
  • 0172-4040100
  • 0172-2760800
  • 0172-2741900
  • 82830-73100

विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह तकनीकी कार्य आपातकालीन सेवा को और अधिक कुशल, तेज़ और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पुलिस ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि निर्धारित समय के बाद सेवा सामान्य रूप से पुनः शुरू कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!