गुमशुदा बच्चों की चिट्ठी का DGP ने खोला राज, बताया क्या था कारण...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Jun, 2025 09:52 PM

dgp revealed the secret of the letter of missing children

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर शनिवार को रेवाड़ी पहुंचे। पलवल से सीधे रेवाड़ी पहुंचे डीजीपी का स्वागत एसपी हेमेंद्र मीणा ने किया। इस दौरान डीजीपी ने जिला पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक की

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर शनिवार को रेवाड़ी पहुंचे। पलवल से सीधे रेवाड़ी पहुंचे डीजीपी का स्वागत एसपी हेमेंद्र मीणा ने किया। इस दौरान डीजीपी ने जिला पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक की और जिले के सभी थाना प्रभारियों (SHO) से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट ली।

डीजीपी कपूर ने बताया कि हाल ही में हिसार में जो संदिग्ध चिट्ठी मिली है, वह एक ठगी की साजिश है, जिसका मकसद उन परिवारों को निशाना बनाना है जिनके बच्चे लापता हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस चिट्ठी से संबंधित कोई ठोस लीड मिलेगी, तो पुलिस टीम जांच के लिए तत्पर है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी चिट्ठियों के बहकावे में आकर ठगी का शिकार न बनें।

मानव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

डीजीपी ने बताया कि राज्य में मानव तस्करी रोकने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिन्हित कर वापस भेजा जाएगा। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा में अपराध दर में गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर नशे और साइबर ठगी से जुड़े मामलों में पिछले 5 महीनों में 49 प्रतिशत की कमी आई है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।

थानों की कार्यप्रणाली की हुई समीक्षा

रेवाड़ी एसपी कार्यालय में आयोजित रिव्यू बैठक में डीजीपी ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों से जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटान और जनता की शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

डीजीपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फील्ड में तैनात अधिकारियों को जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने पुलिस विभाग की छवि को सकारात्मक बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस समीक्षा बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र कुमार, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी सिटी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!