'आरोपियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगी जांच एजेंसियां', पंचकूला में DGP का दिल्ली ब्लास्ट पर बड़ा बयान

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Nov, 2025 11:09 AM

dgp big statement on delhi blast in panchkula

पंचकूला में हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह का दिल्ली ब्लास्ट पर बयान सामने आया है। ब्लास्ट के बाद हरियाणा में पुलिस अभी भी हाई अलर्ट पर है। डीजीपी ओ.पी. सिंह ने कहा कि पुलिस जितने भी हाई डॉट्स , पार्किंग प्लेसस या अबेन्डेन्ट व्हीकल्स इत्यादि...

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह का दिल्ली ब्लास्ट पर बयान सामने आया है। ब्लास्ट के बाद हरियाणा में पुलिस अभी भी हाई अलर्ट पर है। डीजीपी ओ.पी. सिंह ने कहा कि पुलिस जितने भी हाई डॉट्स , पार्किंग प्लेसस या अबेन्डेन्ट व्हीकल्स इत्यादि हैं, वहां लगातार तलाशी अभियान में जुटी है। 

डीजीपी ने दुर्घटना को दुभाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया, उनको जांच एजेंसियां पाताल से भी ढूंढ निकालेंगी। हालांकि हरियाणा के फरीदाबाद में विस्फोटक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़े जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने फरीदाबाद पुलिस कमीश्नर द्वारा दी गई जानकारी का हवाला ही दिया। ओ. पी. सिंह पंचकूला पुलिस द्वारा आयोजित एक ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनने आए थे जिमसें पुलिस युवा और विद्यार्थियों में अपराध के प्रति जागरूकता लाने के लिए सकूलों के हेड बॉयज या हैड गर्ल्स के जरिये पहुंचने की कोशिश में है। 

पंचकूला में आयोजित "एक शाम GenAlpha के नाम"  कार्यक्रम में डीजीपी ओपी सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम डायल 112 परिसर में आयोजित किया गया। डीजीपी ओ पी सिंह ने कहा कि उन्हें इस नई पहल के बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है। डीजीपी ओपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कल की घटना हुई बहुत दुखद घटना थी। जिन लोगों कि मृत्यु हुई है भगवान उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें। हमारे सभी जवान रात भर से अलर्ट पर है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!