हरियाणा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मिला चीफ व्हिप वाला रूम

Edited By Shivam, Updated: 18 Feb, 2020 10:10 PM

deputy cm dushyant chautala gets room with chief whip in haryana assembly

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हरियाणा विधानसभा में रूम दे दिया गया है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। हरियाणा में चीफ व्हिप को मिला रूम अब भविष्य में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत का कार्यालय बनेगा। सूत्रों...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हरियाणा विधानसभा में रूम दे दिया गया है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। हरियाणा में चीफ व्हिप को मिला रूम अब भविष्य में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत का कार्यालय बनेगा। सूत्रों के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हस्तक्षेप के बाद विधानसभा में अब चीफ व्हिप वाला रूम देने पर सहमति बन गई है। नवम्बर 2019 में लिखे पत्र पर सरकार की मुहर लग गई है।

उपमुख्यमंत्री के रूप में दुष्यंत चौटाला को विधानसभा में कार्यालय मिलने के बाद यह पहले ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें बतौर उपमुख्यमंत्री विधानसभा में रूम मिला है। अतीत में हुड्डा व मनोहर सरकारों में जब मुख्य सचेतक सत्ता पक्ष व नेता विपक्ष संसदीय मंत्री के रूप में पहली बार रूम मिलते रहे थे।

राज्य में अब तक चांदराम, डा. मंगलसेन, बनारसी दास गुप्ता, मा. हुकम सिंह और चंद्रमोहन बिश्नोई डिप्टी सीएम रह चुके हैं। हरियाणा विधानसभा में स्पीकर, मुख्यमंत्री, सचेतक सत्ता पक्ष, संसदीय मंत्री, नेता प्रतिपक्ष को ऑफिस दिए जाने की व्यवस्थाएं फिलहाल है। हुड्डा सरकार में संसदीय मंत्री के रूप में पहली बार रूम रणदीप सिंह सुरजेवाला को व भाजपा सरकार में मुख्य सचेतक सत्ता पक्ष व नेता विपक्ष को बैठने के लिए ऑफिस पहली बार मिला था।

हरियाणा विधानसभा में चर्चाओं के अनुसार भवन के अधिकांश भाग पर पंजाब विधानसभा का कब्जा है। हरियाणा गठन के वक्त पंजाब व हरियाणा विधानसभा को भी 60 व 40 प्रतिशत के अनुपात में बांटने की बात हुई थी।

जेजेपी ने हरियाणा सरकार बनते ही प्रथम विधानसभा सत्र से पहले लिखे पत्र में हरियाणा विधानसभा में उपमुख्यमंत्री के लिए एक ऑफिस तैयार करवाने के लिए पत्र लिखा था। सूत्रों के अनुसार जेजेपी के लेटरपैड पर विधानसभा हरियाणा पत्र में लिखित रूप से इस बारे कहा गया था। हरियाणा में अतीत में रहे किसी भी उपमुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की मांग कभी विधानसभा से नहीं की गई इसलिए विधानसभा में उपमुख्यमंत्री का रूम भी अतीत में नहीं था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!