Weather Update: कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा बहादुरगढ़, धीमी पड़ी वाहनों की रफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Dec, 2025 10:04 AM

dense fog blankets bahadurgarh resulting in extremely low visibility

राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे की चादर पसरी हुई है। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : राजधानी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे की चादर पसरी हुई है। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है। यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। जिसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। सुबह सवेरे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

तापमान गिरने और घने कोहरे की वजह से सुबह के समय होने वाले लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह के समय घरों से निकलने वाले कामकाजी लोगों को भी काफी परेशानी का काम करना पड़ा है। लोगों को अपने वाहन चलाने में भी काफी दिक्कत महसूस हो रही है। लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट ऑन करके सफर करना पड़ रहा है। हालांकि इस कोहरे से गेहूं की फसल को भारी फायदा होने की उम्मीद है।

इस कड़ाके की ठंड के बीच लगातार बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर भी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। बहादुरगढ़ में एक्यूआई लेवल एक बार फिर से 418 पर पहुंच गया है। वातावरण में पीएम 2.5 और पीएम 10 पार्टिकल्स की संख्या बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!