रोहतक में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: उदयभान का पुतला फूंका, PM-CM पर विवादित बयान से भड़के कार्यकर्ता

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Sep, 2023 02:40 PM

demonstration of bjp workers in rohtak effigy of udaybhan burnt

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि भाजपा गुस्से में आ गई। जिसके चलते आज रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि भाजपा गुस्से में आ गई। जिसके चलते आज रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर निकल पड़े। जिनका नेतृत्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया। सड़क पर राहुल गांधी तथा उदयभान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छोटू राम चौक पर पहुंचकर इन्होंने राहुल गांधी तथा उदयभान का पुतला फूंका और उदयभान पर मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए ओछी राजनीति करने का आरोप लगा दिया।

मनीष ग्रोवर ने कहा कि चाहे केंद्र हो या प्रदेश की कांग्रेस पार्टी, प्रदेश की जनता इन्हें नकार चुकी है। इसलिए कांग्रेस के नेता ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने जो बयान दिया है वह केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए है। क्योंकि जनता तो उन्हें पूछती ही नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए की गई ओछी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगी। उदयभान को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!