Big News: दिल्ली से करनाल तक अब 45 मिनट में तय होगा ढाई घंटे का सफर,  Haryana में दौड़ेगी रैपिड मैट्रो

Edited By Isha, Updated: 10 Nov, 2024 05:00 PM

delhi to karnal will be completed in just 45 minutes

हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया है। जिसमें दावा किया गया है कि रैपिड मैट्रो दिल्ली से करनाल तक का सफर मात्र 45 मिनट में तय करेगी।

करनाल: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया है। जिसमें दावा किया गया है कि रैपिड मैट्रो दिल्ली से करनाल तक का सफर मात्र 45 मिनट में तय करेगी।  

दरअसल,  NCRTC ने अपने एक्स अकाउंट पर रैपिड मैट्रो का एक टीजर शेयर किया है। जिसमें दावा किया गया है कि भविष्य में जो मेट्रो प्रोजेक्ट बनेंगे उसमें रैपिड मैट्रो चीते की रफ्तार से दौड़ेगी। इसकी स्पीड करीब 160 किमी प्रति घंटा होगी। इस हिसाब से दिल्ली के लोगों को करनाल से आना-जाना आसान हो जाएगा। अभी करनाल से दिल्ली का सफर तय करने में करीब ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। रैपिड मेट्रो के चलने के बाद यह सफर केवल 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट पर अभी सर्वे का काम चल रहा है। जिसे शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है। 

 
खबरों की मानें, तो दिल्‍ली से करनाल तक विस्‍तार के बाद रैपिड मैट्रो के स्‍टेशन भी तय हो गए है। कहा जा रहा है कि दिल्‍ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्‍टेशन बनाए जाएंगे। इसमें करनाल में केवल 3 स्‍टेशन होंगे। दावा किया जा रहा है कि दिल्‍ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल लाइन का काम जल्‍द शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

 
बता दें कि पहले दिल्ली से पानीपत तक रैपिड मेट्रो चलाने का प्लान था। हालांकि, सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बैठक की थी। जिसमें इस प्रोजक्ट को करनाल तक विस्तार करने की मांग की गई थी। जिस पर मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था कि इस पर काम किया जाएगा और सर्वे कराया जाएगा। वहीं पानीपत तक रैपिड मेट्रो के सर्वे का काम पूरा हो चुका है, जो बजट के अभाव में रुका हुआ है। खबर है कि सरकार करनाल तक विस्तार के साथ ही बजट को भी मंजूर कर देगी और इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!