करनाल के बड़ा गांव में खौफनाक हत्याकांड, पोते ने दादा को गोलियों से भूना; दहले इलाके के लोग

Edited By Harman, Updated: 25 Jun, 2026 02:20 PM

grandson shoots his grandfather in karnal s bada village

करनाल के बड़ा गांव से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में पोते ने दादी को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया है।

करनाल : करनाल के बड़ा गांव से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में पोते ने दादा को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया है।

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी सतीश गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 75- 80 साल के बजुर्ग दर्शन को गोली लगी है, जो कि पेशे से किसान हैं। शुरुआती जांच में पता लग रहा है कि पोते ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कितनी गोलियां मारी गई है। डीएसपी ने कहा मौके से गोलियों के खोल बरामद हुए है।  एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

मृतक बजुर्ग की बेटी नारों ने बताया, मेरे पिता है जिनकी गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की बेटी ने कहा पोते सोनू ने गोली मारकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पोते द्वारा हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पोते की तलाश भी शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!