Edited By Isha, Updated: 17 Mar, 2022 01:55 PM
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस भूपेंद्र हुड्डा को G-23 से अलग करने के लिए फॉर्मूले के तौर पर उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस की कमान सौंप सकती है।
चंडीगढ़: राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस भूपेंद्र हुड्डा को G-23 से अलग करने के लिए फॉर्मूले के तौर पर उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस की कमान सौंप सकती है।
बता दें कि हरियाणा की वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और हुड्डा के बीच संगठन पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से खींचतान चल रही है। कांग्रेस की कोशिश है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में पार्टी के अंदर की गुटबाजी खत्म की जाए। दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस उनके पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नाराजगी भी दूर करना चाहती है, जो इस समय पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे G-23 नेताओं के साथ खड़े हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी की हुई बैठक: सूत्र