Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jun, 2025 03:24 PM

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के सबसे बड़े भाई इंदर सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी राजवती जी का आज स्वर्गवास हो गया है। राजवती जी का दाह संस्कार आज सायं 6 बजे शीला बाईपास श्मशान घाट रोहतक में किया जाएगा।
चंडीगढ़ (धरणी) : कुछ दिन पहले भूपेंद्र हुड्डा की चाची का निधन हो गया था। अब खबर आ रही है कि अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के सबसे बड़े भाई इंदर सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी राजवती जी का आज स्वर्गवास हो गया है। राजवती जी का दाह संस्कार आज सायं 6 बजे शीला बाईपास श्मशान घाट रोहतक में किया जाएगा।
बता दें भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चाची सुप्रभा देवी का 18 जून को निधन हो गया था। वह 103 साल की थीं। हुड्डा ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भगवान से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)