दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मौत, घरवालों का आरोप- कॉलोनी के लड़कों ने की हत्या

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2020 04:37 PM

अंबाला एक दोस्त ही दूसरे के जान का दुश्मन बन गया। शहर के कबीर नगर के 20 वर्षीय साजन नाम के युवक की लापता हो गया था, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए थे। दरअसल

अंबाला(अमन): अंबाला एक दोस्त ही दूसरे के जान का दुश्मन बन गया। शहर के कबीर नगर के 20 वर्षीय साजन नाम के युवक की लापता हो गया था, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए थे। दरअसल  मृतक  के घरवालों ने बताया था कि जिन दोस्तों के वह साथ गया था उन्होंने आज सुबह आकर साजन के ऑटो में पड़े होने खबर उन्हें दी। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।  

20 साल का साजन बीते रोज जब अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला तो उसे ये नहीं पता था कि वो घर जिन्दा वापिस नहीं लौटेगा। अंबाला में रहने वाले 20 वर्षीय साजन की मृत्यु हो चुकी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि साजन के दोस्तों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला कर मारा है। मृतक के भाई ने बताया के कल सुबह 11बजे के करीब साजन के दो दोस्त उसे लेने के लिए आये थे , जिसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया और सारी रात वापिस नहीं लौटा। लेकिन आज सुबह 5 बजे के करीब जो दोस्त साजन को लेकर गए थे वही उनके घर आये और कहने लगे के साजन ऑटो में पड़ा है। मृतक के भाई ने बताया के जब उन्होंने साजन को देखा तो उसे हस्पताल लेकर आये और हस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम हस्पताल में पहुँची और मृतक के परिजनों के के बयान लिखे। बलदेव नगर थाना के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी अभी मिली है और मृतक के शरीर पर किसी चोट का निशान तो नहीं लेकिन शरीर नीला पड़ा है और परिजनों के बयानों पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!