संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2019 01:16 PM

dead body of woman found under circumstances police investigation

रेल लाइन से सटे जीतपुरी मंदिर के पीछे धान के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारणों का कोई खुलासा........

घरौंडा (टिक्कू) : रेल लाइन से सटे जीतपुरी मंदिर के पीछे धान के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारणों का कोई खुलासा हो पाया है। जी.आर.पी. पानीपत व एफ.एस.एल. टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है।

वीरवार को स्थानीय निवासी खेत मालिक राजेश की गाय धान में घुस गई जिससे निकालने के लिए खेत मालिक उसके पीछे-पीछे चल दिया। जब उसने खेत में जाने के लिए झाडिय़ां हटाई तो खेत में महिला का शव देख हक्का-बक्का रह गया। शव मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना जी.आर.पी. पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जी.आर.पी. व एफ.एस.एल. टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस के मुताबिक महिला का शव कई दिन पुराना है।  

बच्चे के कपड़े मिले, पुलिस ने खंगाला एरिया 
घटनास्थल पर पुलिस को मृतक महिला के सिर के सारे बाल करीब 2 मीटर की दूरी पर पड़े हुए मिले हैं। इसके अलावा महिला का दुपट्टा व अन्य कुछ कपड़े भी इधर-उधर मिले। इन कपड़ों में छोटे बच्चे के कपड़े भी शामिल थे। महिला के साथ कोई बच्चा न हो, इसी अंदेशे को लेकर पुलिस ने खेत व आसपास का एरिया खंगाला लेकिन कुछ नहीं मिला।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!