Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2020 12:34 PM
शहर की नई अनाज मंडी के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास से मंगलवार सुबह शव मिला है। शहर जी.आर.पी. पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जी.आर.पी...
अम्बाला : शहर की नई अनाज मंडी के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास से मंगलवार सुबह शव मिला है। शहर जी.आर.पी. पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जी.आर.पी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रख दिया है। पुलसि अपने स्तर पर भी मृतक को शिनाख्त कर रही है।
जी.आर.पी. थाना पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह स्टेशन मास्टर ने फोन कर सूचना दी कि रेलवे ट्रैक के पास व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर शव के पास से किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि व्यक्ति ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आया होगा। मृतक के शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।