फैक्ट्री में युवक के मृत मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jul, 2020 02:37 PM

dead body of a young man found in a factory making crisp

शुक्रवार को सुबह प्रताप गेट पर एक कुरकुरे बनाने वाली फैक्ट्री में एक युवक के मृत मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक फैक्ट्री में काम करता...

कैथल (सुखविंद्र) : शुक्रवार को सुबह प्रताप गेट पर एक कुरकुरे बनाने वाली फैक्ट्री में एक युवक के मृत मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक फैक्ट्री में काम करता था। 27 वर्षीय मृतक रोहित करीब 4 साल से फैक्ट्री में काम कर रहा था। मृतक के पिता बलदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की किसी अज्ञात ने हत्या की है। सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम  के लिए शव को नागरिक अस्पताल लेकर गई। 

मृतक के साथ फैक्ट्री में एक अन्य युवक भी था, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बलदेव ने बताया कि फैक्ट्री मालिक ने उसे सुबह 6 बजे फोन करके कहा कि उसके बेटे की तबीयत ज्यादा खराब है, इसे ले जाओ। वह मौके पर गया तो उसका बेटा मर चुका था। उसकी नाक से खून निकल रहा था और गले में पहनने वाली माला मुंह में फंसी हुई थी। आरोप है कि उसके बेटे को मारा गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

यह कहना है फैक्ट्री संचालक का
फैक्ट्री संचालक ने बताया कि उसे सुबह करीब पौने 6 बजे  फैक्ट्री में काम करने वाले एक लड़के ने घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और मृतक के स्वजनों को सूचित कर दिया था। फैक्ट्री की चाबी मृतक रोहित के पास ही रहती थी। 

यह कहना है सिटी थाना प्रभारी का 
सिटी थाना प्रभारी डॉ, नन्ही देवी ने बताया कि उन्हें फैक्ट्री में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर  आए थे। फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!