फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के लिए चिता से उठा ले गई पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Apr, 2022 01:29 PM

dead body of a person found hanging

जिले की एसपी कॉलोनी में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस शव को चिता से उठा लाई...

करनाल : जिले की एसपी कॉलोनी में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस शव को चिता से उठा लाई और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उसने बताया कि उसका पति उससे शराब पीने के लिए 50 रुपये मांग रहा था तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पति ने झगड़ा शुरु कर दिया तो उसे रुपये दे दिए। पत्नी ने बताया उसका पति शराब पीकर घर आया और फिर झगड़ने लगा। सुबह पता चला कि उसके पति का शव घर से समीप फंदे से लटका मिला है। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!