ओयो होटल में हरियाणा  के युवक का मिला शव, सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

Edited By Isha, Updated: 17 Jan, 2025 10:49 AM

dead body of a haryana youth found in oyo hotel

दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगे राम पार्क स्थित एक ओयो होटल के कमरे में गुरुवार को 32 वर्षीय युवक का शव पाया गया। मृतक की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी चिराग सिंह के रूप में हुई है। इस घटना

हरियाणा डेस्क:  दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगे राम पार्क स्थित एक ओयो होटल के कमरे में गुरुवार को 32 वर्षीय युवक का शव पाया गया। मृतक की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी चिराग सिंह के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी के मंगे राम पार्क इलाके में स्थित एक ओयो होटल के कमरे में एक युवक का शव मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शव पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

 
 पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपराधिक नहीं लग रहा है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 
पुलिस अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और जल्द ही इसके कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल, मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और घटना के संदर्भ में सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!