जब सेक्टर-40 थाने का निरीक्षण करने पहुंचे DCP East, जानें क्या कुछ मिला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 May, 2026 08:41 PM

dcp east reached sector 40 police station and gave direction

डीसीपी ईस्ट संदीप कुमार और एसीपी ईस्ट मंजीत कुमार ने शुक्रवार को पुलिस थाना सेक्टर-40 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना रिकॉर्ड, साफ-सफाई, बैरक, मेस, शस्त्रों के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): डीसीपी ईस्ट संदीप कुमार और एसीपी ईस्ट मंजीत कुमार ने शुक्रवार को पुलिस थाना सेक्टर-40 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना रिकॉर्ड, साफ-सफाई, बैरक, मेस, शस्त्रों के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डीसीपी ने जांच अधिकारियों की केस फाइलें देखकर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

डीसीपी संदीप कुमार ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों और अभियोगों की जांच आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके निर्धारित समय में पूरी की जाए। कोर्ट में चालान समय पर पेश किए जाएं ताकि कोई मामला अनावश्यक लंबित न रहे। वहीं महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध रोकने के लिए कॉलेजों, स्कूलों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास पीसीआर राइडर से लगातार गश्त बढ़ाने को कहा गया। डीसीपी ने संदिग्ध स्थानों, पब, बार, होटल और मॉल्स के आसपास पर्याप्त महिला पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए। वहीं थाना प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में चल रहे पब, बार, अहाता और क्लब तय समय के अनुसार बंद हों। आदेश नहीं मानने वाले संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाना स्टाफ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन, अच्छे आचरण और सभ्य व्यवहार के साथ करें। आमजन की शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई कर पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!