जींद: पंजाब के साथ लगती सीमा पुलिस छावनी में तब्दील, लगाए गए बैरिकेड्स...जरूरत पड़ी तो होगी सील

Edited By Isha, Updated: 11 Feb, 2024 12:11 PM

datasingh border converted into cantonment

किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान को लेकर जिला पुलिस सतर्क दिखाई दे रही है। जींद की सीमा गांव दातासिंह वाला के पास पंजाब के साथ लगती है। यहां पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शनिवार को एक तरफ का सड़क मार्ग ब्लॉक कर दिया ग

जींदः किसानों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान को लेकर जिला पुलिस सतर्क दिखाई दे रही है। जींद की सीमा गांव दातासिंह वाला के पास पंजाब के साथ लगती है। यहां पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शनिवार को एक तरफ का सड़क मार्ग ब्लॉक कर दिया गया है। हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने शनिवार को दातासिंह वाला बॉर्डर का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने दातासिंह वाला बॉर्डर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है।

इस आंदोलन के कारण अन्य लोगों को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। कोई किसान किसी जरूरी काम से जा रहे है तो उसे बेवजह तंग नहीं किया जाए। सभी से पूछताछ जारी रखी जाए। उन्हाेंने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से उनको प्रतिदिन रिपोर्ट करते रहने के निर्देश दिए। दातासिंह वाला बॉर्डर पर उन्होंने एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!