गौरक्षकों ने किया घायल गाय का उपचार

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2019 10:28 AM

cow guards treated injured cow

शहर में एक गाय के पैर में कीड़े पड़े हुए थे। इसके चलते यह गाय चलने फिरने में असमर्थ थी। इसकी सूचना मिलने पर गौरक्षकों ने एकत्र होकर उस गाय का अपने स्तर मरहम पट्टी करते हुए उपचार किया। इस बारे में गौरक्षा

भिवानी (ब्यूरो) : शहर में एक गाय के पैर में कीड़े पड़े हुए थे। इसके चलते यह गाय चलने फिरने में असमर्थ थी। इसकी सूचना मिलने पर गौरक्षकों ने एकत्र होकर उस गाय का अपने स्तर मरहम पट्टी करते हुए उपचार किया। इस बारे में गौरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने बताया कि शहर के एक गौरक्षक को एक गाय के पैर में कीड़े पड़े दिखाई दिए।

इसके चलते वह गाय चलने फिरने में असमर्थ होने के चलते सड़क किनारे भूख प्यास से तड़प रही थी। इसके बाद उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के पास उस गाय का उपचार करने के लिए फोन करने शुरू किए तो किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। 

यहां तक की एक अधिकारी ने तो खुद को चिकित्सा अधिकारी होने से ही मना कर दिया। इस बात को ध्यान में रखते हुए गौरक्षकों ने अपने स्तर पर उस गाय के पैर की मरहम पट्टी की। इसके लिए पूरा खर्च गौरक्षकों ने ही किया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!