ढाई महीने पहले बना था पिता, रोहतक में चचेरे भाई का गला काटा...फोन कर घर के बाहर मिलने बुलाया

Edited By Isha, Updated: 22 Oct, 2025 09:21 AM

cousin throat slit in rohtak

जिले के ब्लॉक सांपला में बीते रविवार देर रात आपसी कहासुनी दौरान एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक अढ़ाई

 रोहतक: जिले के ब्लॉक सांपला में बीते रविवार देर रात आपसी कहासुनी दौरान एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक अढ़ाई महीने पहले ही पिता बना था। मृतक के छोटे भाई संदीप ने बताया कि रात 9 बजे वह ताऊ के लड़के पवन से मिलने की बात कहकर गया था। आधे घंटे बाद उसके पास जे.सी.बी. चालक अनीत उर्फ आदित्य का फोन आया कि पवन ने कहासुनी के बाद तेजधार हथियार से प्रदीप का गला काट दिया है। अस्पताल ले जाने पर प्रदीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

संदीप ने बताया कि हमारी पवन के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। वहां क्या बात हुई, किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह तो पवन ही बता सकता है। सांपला थाना एस.एच.ओ. बिजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को काबू करके मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!