यमुनानगर में  250 साल पुराने महल का बड़ा हिस्सा गिरने से दंपति घायल, पड़ोस का मकान क्षतिग्रस्त

Edited By Harman, Updated: 12 Aug, 2026 05:51 PM

couple injured large portion of 250 year old palace collapses in yamuna nagar

यमुनानगर के बुड़िआ क्षेत्र की राजाजी गली में स्थित करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। महल की विशाल दीवार गली में और सामने बने एक मकान पर जा गिरी।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर के बुड़िआ क्षेत्र की राजाजी गली में स्थित करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। महल की विशाल दीवार गली में और सामने बने एक मकान पर जा गिरी।

हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद दंपती मलबे की चपेट में आ गए, जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजा जी महल वर्षों पुरानी ऐतिहासिक इमारत है और इसका काफी हिस्सा जर्जर हालत में था। हादसे ने एक बार फिर पुरानी और जर्जर ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी इमारतों का सर्वे करवाकर जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में बड़ा हादसा होने से बचाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!