हांसी में सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया; मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 28 Apr, 2026 12:52 PM

couple dies tragically in a road accident in hansi

हांसी क्षेत्र में सोमवार देर रात पुट्ठी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। ये जिस मोटरसाइकिल पर थे, वह अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत हांसी के नागरिक...

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी क्षेत्र में सोमवार देर रात पुट्ठी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। ये जिस मोटरसाइकिल पर थे, वह अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी अनुसार, भिवानी जिले के हलवास गांव के रहने वाले करीब 35 वर्षीय कुलदीप और उनकी पत्नी रीना रानी की इस हादसे में मौत हुई। जानकारी के अनुसार, कुलदीप अपनी पत्नी के साथ हांसी की तरफ से दाहिमा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किसी अन्य वाहन से टक्कर के कारण हुई या किसी और वजह से। हलवास गांव के रहने वाले परिजनों ने बताया कि कुलदीप दाहिमा गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसके चार छोटे बच्चे हैं, जो गांव में अपने दादा-दादी के पास रह रहे हैं। 

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद दोनों शवों को हांसी के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन घटनास्थल पर भी पहुंचे, लेकिन तेज आंधी-तूफान के कारण ज्यादा जानकारी जुटाई नहीं जा सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!