कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जारी की रेवाड़ी सहित इन 2 जिलों की कार्यकारिणी की सूची, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Jan, 2026 09:26 PM

congress president rao narendra singh has released the list of executive committ

हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने

हरियाणा डेस्क : हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने रेवाड़ी (ग्रामीण), अंबाला कैंट और भिवानी (ग्रामीण) की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन के साथ-साथ अनुभवी नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवगठित कार्यकारिणी जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगी।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह सक्रिय है और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को संगठन हित में एकजुट होकर काम करना होगा। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

सूची जारी होने के बाद संबंधित जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को नई ऊर्जा मिली है और वे पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य जिलों की कार्यकारिणी की घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!