कांग्रेस ने 8500 रुपये बैंकों में डालने का झूठा वादा करके मतदाताओं को ठगा : नायब सैनी

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2024 04:10 PM

congress cheated voters by making false promise

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा के भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसा नेता मिला है, जो निरंतर लोगों की भलाई के लिये प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को संगीत पैलेस अम्बाला...

 चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा के भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसा नेता मिला है, जो निरंतर लोगों की भलाई के लिये प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को संगीत पैलेस अम्बाला शहर में विकसित भारत-विकसित हरियाणा के तहत आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां सीएम सैनी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 8500 रुपये खटा-खट खटा-खट देने जैसे झूठे लोकलुभावन वादे करके लोगों को धोखा दिया। कांग्रेस ने जो पाप किया है और इनकी जो भ्रष्टाचारी नीतियां हैं उनको लोग अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान का सबसे ज्यादा अपमान करने वाली पार्टी भी कांग्रेस है। नायब सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि श्री हुड्डा कांग्रेस के समय में दी गई नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि कांग्रेस के समय में दी गई नौक्रियों पर कोर्ट ने क्या निर्णय लिए हैं?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के बावजूद पूरे जोश व जुनून के साथ कार्य किया और बूथों पर डंटे रहे। उन्होंने ऐसे सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि तीन महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी प्रकार से कार्यकर्ताओं को काम करते हुए कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार झूठ एवं भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का लगातार काम किया है।

नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस साल में रिकॉर्डतोड़ विकास के कार्य हुए हैं तथा पूरे विश्व में प्रधानमंत्री मोदी की छवि एक सशक्त नेता के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सच्चे हितेषी हैं, जिन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालते ही पहला कार्य 20 हजार करोड़ रुपये की राशि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये पूरे प्रदेश में जिला व उपमंडल स्तर पर उपायुक्त तथा एसडीएम द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रातः 9 से 11 बजे तक प्रत्येक कार्यदिवस में समाधान शिविर आयोजित कर समस्याओं का निवारण किया जा रहा है।
PunjabKesari
सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा तथा अधिकारियों को भी उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि कार्यकर्ता जो भी जायज कार्य उनके पास लेकर आएं, उनके काम बिना किसी देरी के किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने बूथ को मजबूत करें तथा जन-जन तक भाजपा की नीतियों, सरकार के जनहितेषी कार्यों की जानकारी दें जिससे कि कांग्रेस ने जो झूठ फैलाया है, उसकी असलियत जनता के सामने आ सके।

पूर्व सीएम हुड्डा को निशाने पर लेते हुए श्री सैनी ने कहा कि वर्ष 2008 में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हर घर से नौकरी देने का वादा करके लिस्टें बनाई लेकिन कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े नौ साल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी देने का कार्य किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान जो नौकरियां दी हैं, उस पर श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि उन नौकरियों में कोर्ट ने क्या निर्णय दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भी इस बारे में श्वेत पत्र जारी करने का तैयार हैं।

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान मंच से एक-एक लाख रुपये देने तथा 8500 रुपये खटा-खट खटा-खट देने जैसे झूठे लोकलुभावन वादे किये तथा संविधान की कॉपी हाथ में लेकर यह झूठ फैलाया कि अगर भाजपा 400 सीटें ले गई तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संविधान तथा आरक्षण को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करने का कार्य सबसे पहले स्व. जवाहर लाल नेहरू ने किया। उन्होंने धारा 370 को संविधान में लागू किया और उन्हें ऐसा करने से बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने मना भी किया लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनीं। इसी प्रकार स्व. इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए संविधान का 39वां संशोधन किया और एमरजेंसी लगाई। कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते भाईचारा खराब किया है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार गरीब के साथ-साथ हर वर्ग के उत्थान के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृव में सरकार सीधे रूप से जनता को लाभ पहुंचा रही हैं और वह  बेहतर ढंग से देश का विकास करने के साथ-साथ आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि विपक्ष की भ्रामक बातों के कारण स्ट्रेटजी में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम है और वह बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने मजबूती के साथ कार्य करके देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने में अथक कार्य कर जन जन तक सरकार व भाजपा की नीतियों एवं कार्यो को पंहुचाने के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कार्यकर्ता हर घर में जाकर विधानसभा चुनाव में भी मजबूती के साथ जिला अम्बाला की चारों विधानसभा सीट भारी बहुमत से जितवाने तथा हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनाने का काम करें।

PunjabKesari
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ओच्छे हथकंडे अपना रही है कांग्रेस : असीम गोयल

हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का करनाल से विधानसभा चुनाव जितने के बाद अम्बाला में पहली बार यहां पंहुचने पर स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के मन में एक अलग छवि बनाई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता वे रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ओच्छे हथकंडे, संविधान बदलने की बात जैसे झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 100 दिन का मिशन लेकर जिला की चारों विधानसभा सीट जीतने के लिये अभी से जुट जाएं और विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निमत्रण देते हुए कहा कि 17 जून को प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना का  शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा।

PunjabKesari
हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करें कार्यकर्ता : बंतो कटारिया

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली है। इसी प्रकार हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिये कार्यकर्ता काम करें। भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री असीम गोयल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अम्बाला की धरती पर पंहुचने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ने एक छोटे से कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते हुए पार्टी में विभिन्न पदों से होते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उनका सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी कर्मठता के साथ पालन करते हुए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिये काम करेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी धर्मबीर मिर्जापुर,  पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र राणा, पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, जगमोहन लाल कुमार, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व कर्म सिंह, रितेश गोयल सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जिला एवं मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख तथा बूथों के अध्यक्षों के अलावा त्रिदेव व भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!