मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द लेंगे विधायक पद की शपथ, राज्यपाल की ओर से मिल चुका है पत्र

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2024 03:36 PM

a letter was received from the governor regarding becoming an mla

हरियाणा  विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधायक बनने को लेकर राज्यपाल की ओर से पत्र मिल चुका है। जल्द ही उन्हें विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी ):  हरियाणा  विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधायक बनने को लेकर राज्यपाल की ओर से पत्र मिल चुका है। जल्द ही उन्हें विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। लोकसभा के चुनावी परिणाम के बाद हरियाणा विधानसभा का गणित भी बदल चुका है। लोकसभा के चुनावी रण में उतरे कांग्रेस के विधायक वरुण चौधरी अंबाला लोकसभा से विजय हुए है। ऐसे में अब 14 दिन के भीतर अपनी मुलाना की विधानसभा सीट से इस्तीफा देना होगा। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से विधानसभा का उपचुनाव जीत चुके है। इसके अलावा गुरुग्राम के बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन से भी एक सीट खाली हो चुकी है। 

PunjabKesari
हरियाणा विधानसभा के बदले गणित को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधायक बनने को लेकर राज्यपाल की ओर से पत्र मिल चुका है। जल्द ही उन्हें विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान हालात में हरियाणा में बीजेपी विधायकों की संख्या 41 हो गई है, जबकि कांग्रेस विधायकों में से एक विधायक के सांसद बन जाने के बाद अब उनकी संख्या 29 हो जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने दावा किया कि हरियाणा सरकार को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है, प्रदेश में बीजेपी की स्थिर सरकार है। फ्लोर टेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि टेस्ट का कोई कारण नहीं है। इसे लेकर निर्णय राज्यपाल को करना है। 

‘देश में बनेगी एनडीए सरकार’

देश में आए लोकसभा के चुनावी परिणाम के बाद बने हालात पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू एनडीए में ही रहेंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में स्थाई नेतृत्व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिल सकता है। विपक्ष ने संविधान बदलने के मुद्दे पर जनता को गुमराह किया। बीजेपी को उसी बात का नुकसान हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!