नायब सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के झूठ का करेंगे पर्दाफाश

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 17 Jun, 2024 03:26 PM

nayab saini targeted congress

हरियाणा के सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव जीतेगी। सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में जरूर जीतेगी।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर): हरियाणा के सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव जीतेगी। सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में जरूर जीतेगी क्योंकि कांग्रेस ने झूठ बोलकर दुष्प्रचार कर लोगों के बीच भ्रम फैलाया कि मोदी तीसरी बार पीएम बने तो संविधान बदलने के साथ-साथ आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा अब इसका पर्दाफाश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा वोट लिए, लेकिन समीकरणों में सीटों में कुछ कमी जरूर हुई है। अब कार्यकर्ता मजबूती से काम करेंगे ताकि विधानसभा चुनाव में कोई कमी पेशी ना रहे।

पानी के मुद्दे को लेकर बोले सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों के बल पर लोगों के बीच जाकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि दिल्ली को पूरा पानी दिया जा रहा है। आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांके, उन्होंने सिस्टम नहीं बनाया और पानी वितरण बारे नहीं सोचा तो झूठ बोलकर गुमराह करने का क्या फायदा, क्योंकि हम दिल्ली को पहले से सवाया पानी दे रहे है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!