हनीमून पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था पति, विवाहिता ने दर्ज कराई शिकायत

Edited By Harman, Updated: 18 Jun, 2026 06:34 PM

married woman made serious allegations against her husband

कुरुक्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने, मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने, मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जून 2025 में लाडवा निवासी साहिल के साथ इंटरकास्ट मैरिज हुई थी। शादी एक बिचौलिए के माध्यम से तय हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले ससुराल पक्ष ने अच्छी नौकरी, अपना मकान और गाड़ी होने की बात कही थी, लेकिन बाद में ये दावे गलत निकले।

किराए के मकान में रखा, बाद में शुरू हुआ विवाद

विवाहिता के अनुसार शादी के बाद उसे पिपली स्थित एक मकान में रखा गया। करीब दो महीने बाद उसे पता चला कि वह मकान उनका अपना नहीं बल्कि किराए का है। इसके बाद उसे लाडवा ले जाया गया, जहां ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया और उसे परेशान किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि उससे लगातार 10 लाख रुपये और एक गाड़ी लाने की मांग की जाती थी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था।

न्यूड फोटो और वीडियो बनाने का आरोप

विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के शुरुआती दिनों में उसके पति ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लीं। बाद में इन्हीं फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया और मानसिक रूप से परेशान किया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

नशा करने का भी लगाया आरोप

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसका पति नशा करता था और अक्सर संदिग्ध पदार्थ का सेवन करता था। नशे की हालत में वह अजीब व्यवहार करता और उसे परेशान करता था। इस बारे में ससुराल पक्ष को बताने के बावजूद किसी ने उसकी मदद नहीं की।

तीन महीने पहले घर से निकाला

महिला का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर न्याय की मांग की। थाना सिटी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!