5 जून को हो सकती भाजपा विधायक दल की अहम बैठक, चुनाव में पार्टी की खिलाफत करने वालों पर गिरेगी गाज

Edited By Saurabh Pal, Updated: 03 Jun, 2024 08:09 PM

bjp legislature party meeting may be held on 5th june

चंडीगढ़ में 5 जून को भाजपा विधायक दल की मीटिंग हो सकती है। जिसमें लोकसभा के चुनाव परिणामों पर विधायकों से  मंथन होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा के चुनाव परिणाम मंगलवार को आने के बाद 6 जून बुधवार को भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धऱणी): राजधानी चंडीगढ़ में 5 जून को भाजपा विधायक दल की मीटिंग हो सकती है। जिसमें लोकसभा के चुनाव परिणामों पर विधायकों से  मंथन होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा के चुनाव परिणाम मंगलवार को आने के बाद 6 जून बुधवार को भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की 10 सीटों में से जिन लोक सभा सीटों पर कमजोर नजर आएगी, वहां पर आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भावी रणनीति तैयार की जाएगी। जिन लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हांसिल करेगी उन लोकसभा सीटों पर भाजपा को और कैसे मजबूत किया जाए इस पर मंथन किया जा सकता है।  सूत्रों का कहना है कि विधायकों को सूचना दे दी गई है। आधिकारिक रूप से अभी तक विधायक दल की मीटिंग को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। 

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते दिनों मुलाकात की थी। चुनाव पार्टी के खिलाफ जाने वाले नेताओं पर भजापा एक्शन के मूड में है। सीएम सैनी और मनोहर लाल द्वारा ऐसे नेताओं के खलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। वहीं विधायको व लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों द्वारा मिली सूचनाओं के आधार पर तारपीडो करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं।

मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी का अब हरियाणा के अंदर फोकस विधानसभा चुनाव पर है। बीजेपी हरियाणा के अंदर सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए अपने विधायकों को फील्ड में ज्यादा सक्रिय कर सकती है। ऐसी भी जानकारी मिली है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद हरियाणा के अंदर पेंडिंग पड़े तथा अनाउंसमेंट किए व अन्य कार्यों को युद्धस्तर पर निपटाने का अधिकारियों को आदेश दिया जा सकता है। अन्य बड़े कामों को युद्धस्तर पर निपटाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया जा सकते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोनों पिछले दिनों समीक्षा बैठकों के दौरान मिली जानकारी के बाद यह स्पष्ट कर चुके हैं कि जिन अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने चुनाव में कटाई की है। उनके खिलाफ आने वाले दिनों चुके एक्शन लिया जा सकता है। अतीत में विधायकों को यह नाराजगी रही है कि उनके क्षेत्र के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते। इसके चलते भाजपा आनेवाले दिनों में खास रणनीति बना सकती है।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!