"भाजपा के हारने का कारण, कांग्रेस के झूठे वादे रहे..." अपनी हार पर डॉ अरविंद शर्मा की प्रतिक्रिया

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 09 Jun, 2024 04:45 PM

dr arvind sharma s reaction on his defeat

रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा मंथन करने के लिए रविवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने रोहतक पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी हर की वजह कांग्रेस के झूठे वादे बताएं।

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा मंथन करने के लिए रविवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने रोहतक पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी हर की वजह कांग्रेस के झूठे वादे बताएं। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। जिनका लक्ष्य देश का विकास करना है। इस तीसरी टर्म में देश चहुमुखी विकास करेगा।

जहां तक रोहतक लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के हारने का कारण रहा, वो कांग्रेस के झूठे वादे रहे हैं। कांग्रेस ये झूठा प्रचार फैलाने में कामयाब रही कि अगर 400 सीट आ गई तो प्रधानमंत्री मोदी देश का संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, एक लाख रुपए महिलाओं के खाते में आएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पूरा एनडीए संविधान का कितना सम्मान करता है वो इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान पर फूल मलाई चढ़कर उसका सम्मान किया है। वहीं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों ने चुनाव में अपनी ड्यूटी का निर्वहन नहीं किया है। ये गंभीर आरोप है और इस मामले की रिपोर्ट आलाकमान को सौंप जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया है और तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!