IMD Alert: ठंड से ठिठुरे हरियाणावासी, घने कोहरे का अलर्ट... सबसे ठंडा रहा महेंद्रगढ़

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jan, 2026 08:51 AM

dense fog alert issued in haryana entire state is shivering due to the cold

हरियाणा में ठंड प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। कई इलाकों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनने का भी अनुमान है। 

आज इन जिलों में छाएगा घना कोहरा

आज अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, रोहतक, झज्जर, जींद, हिसार और भिवानी में भी हल्का कोहरे रहेगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और मेवात में कोहरे के साथ ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 
 
12 जनवरी को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरा बना रहेगा। 13 जनवरी की बात करें तो कुछ जिलों में मौसम में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है, जबकि उत्तर और मध्य जिलों में कोहरा जारी रहेगा। 14 जनवरी को भी यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!